97वां ऑस्कर पुरस्कार‚ 2025

  • 2 मार्च‚ 2025 को अमेरिकी फिल्म उद्योग के सर्वाधिक प्रतिष्ठित 97वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार लॉस एंजेल्स‚ अमेरिका में प्रदान किए गए।
  • यह पुरस्कार ‘ऑस्कर पुरस्कार’ के नाम से भी प्रसिद्ध है।
  • प्रमुख पुरस्कारों का वितरण इस प्रकार है-
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म-‘अनोरा’
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-एड्रियन ब्रॉडी(फिल्म – द ब्रूटलिस्ट)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री– मिकी मैडिसन(फिल्म – अनोरा)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-किरेन कल्किन(फिल्म-द रियल पेन)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- ज़ो सलदाना(फिल्म- एमिलिया पेरेज़)
  • सर्वश्रेष्ठ निदेशक– सीन बेकर(फिल्म – अनोरा)
  • सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म-फ्लो (Flow)
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म-इन द शैडो ऑफ़ द साईप्रस (IN THE SHADOW OF THE CYPRESS)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी– द ब्रूटलिस्ट
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम डिजाइन– विकेड (Wicked), पॉल टेज़वेल
  • सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री फीचर फिल्म –नो अदर लैंड
  • सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री लघु फिल्म –द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा ( THE ONLY GIRL IN THE ORCHESTRA)
  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म– ब्राज़ील( फिल्म – I’m Still Here)
  • सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर)- द ब्रूटलिस्ट(डैनियल ब्लमबर्ग)
  • सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक (ओरिजिनल सांग)- एल माल (El Mal)
  • सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन लघु फिल्म– I’m Not a Robot
  • निर्देशक एडम जे ग्रेव्स की भारतीय हिंदी लघु फिल्म अनुजा को सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन लघु फिल्म श्रेणी में नामित किया गया था
  • हालांकि फिल्म एमिलिया पेरेज़ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित 13 नामांकनों के साथ इस वर्ष शीर्ष स्थान प्राप्त किया
  • लेकिन निर्देशक सीन बेकर की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा अनोरा समारोह की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी, जिसने पांच पुरस्कार
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (माइकी मैडिसन), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन और सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा, जीते
  • इसमें भारत की आधिकारिक प्रविष्टी के लिए चयनित फिल्म थी – लापता लेडीज
  • पहली बार ऑस्कर अवार्ड वर्ष 1929 में प्रदान किया गया था

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top